यमुना नदी में जलस्तर में कमी, तटवर्ती इलाकों में राहत

यमुना नदी में जलस्तर में कमी, तटवर्ती इलाकों में राहत

संवाददाता पुनीत गोयल

 

 

कैराना। हथिनीकुंड बैराज से पानी की निकासी कम होने के परिणामस्वरूप यमुना नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की कमी आई है, जिससे आसपास के लोगों को राहत महसूस हो रही है।

पिछले मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से 31 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था, जिससे बुधवार को यमुना का जलस्तर 226.45 मीटर तक पहुँच गया था। हालांकि, उसी दिन हथिनीकुंड बैराज से पानी की मात्रा कम होकर 21,275 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई। इसके फलस्वरूप, बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर घटकर 226.15 मीटर पर आ गया।

बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 14,105 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया, जिससे आगे जलस्तर में और कमी आने की संभावना है। यमुना नदी का चेतावनी स्तर 231 मीटर और खतरे का स्तर 231.50 मीटर है। जलस्तर में गिरावट के कारण तटवर्ती निवासियों के लिए राहत मिलती दिख रही है।