बच्चों के विवाद में बुजुर्ग को किया घायल

बच्चों के विवाद में बुजुर्ग को किया घायल

कैराना। गांव मुकुंदपुर में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग को हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल बुजुर्ग को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
गुरुवार को ग्राम पंचायत बरनावी के मजरा मुकुंदपुर में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष के लोगो ने 80 वर्षीय बुजुर्ग जमालू के ऊपर हमला करके उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
——————