व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
REPORT
HIMANSHI AGGARWAL

कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कैराना जिला शामली की इकाई द्वारा भगवती बैंक्वेट हाल, बिजलीघर के सामने, शामली रोड, कैराना में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक संजय राजवंशी ने किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग और प्रदेश महामंत्री सुभाष धीमान ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक की शुरुआत प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत व माल्यार्पण द्वारा की गई, जिसमें व्यापार मंडल कैराना के संरक्षक, प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉ सपन गर्ग और नवनियुक्त संरक्षक डॉ सुभाष पांचाल का भी अभिनंदन किया गया।
नगर पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और नगर टीम का विस्तार किया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापार मंडल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और सरकार से जीएसटी स्लैब को कम करने, व्यापारियों का इंश्योरेंस और पेंशन, आपदाओं में नुकसान की भरपाई तथा बिजली की दरों को घरेलू दरों के समान करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।
नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव दिया और व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया और प्रदेश अध्यक्ष तथा महामंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैराना व्यापार मंडल की युवा टीम और नगर अध्यक्ष हर्ष बंसल एवं महामंत्री शिवम गोयल सहित सभी युवा पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर महामंत्री अनुज मित्तल संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय राजवंशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैजान अहमद राकेश वर्मा मोहनलाल शौकीन अंसारी अयूब मंसूरी डॉक्टर इमरान हर्ष बंसल नीतीश गोयल शिवम गोयल संयम विश्वकर्मा विराज शर्मा कुलदीप गोयल मनीष कंसल सन्नी सिंघल राजीव राजवंशी जरीफअहमद डॉ जावेद पुनीत गोयल, ऋषभ गोयल, आर्यन बंसल, हर्ष मित्तल,रवि कुमार, वंश सिंघल,फरमान अली, विशाल विश्वकर्मा, लक्ष्य गोयल, अनिल चौहान रोहित शर्मा,और अनेक व्यापारीगण समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

















































