राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने मनाया जश्न: खुरगान रोड पर जिला कांग्रेस कार्यालय में काटा गया केक
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने मनाया जश्न: खुरगान रोड पर जिला कांग्रेस कार्यालय में काटा गया केक
पुनीत गोयल
कैराना: कांग्रेसजनों ने उठाया जश्न का दौर, राहुल गांधी के नेतृत्व को सराहा
जिला कांग्रेस कमेटी शामली ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम
कैराना: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस पर खुरगान रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के पास हर्षोल्लास के साथ केक काटा गया। इस खास दिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राहुल गांधी को बधाई दी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी शामली के जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने की। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में राहुल गांधी के सकारात्मक नेतृत्व और देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। अखलाक प्रधान ने कहा, “राहुल का नेतृत्व हमें प्रेरित करता है और अब हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके नेतृत्व में देश को सुरक्षित और समृद्ध दिशा में ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी शमशीर खान, कोषाध्यक्ष इब्राहिम, नगर अध्यक्ष कैराना नदीम सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके समर्पण और संघर्ष की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में आलिम साबिर, शकील, रिजवान और अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। सभी ने राहुल गांधी के प्रति अपनी आस्था और समर्थन जताते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

















































