कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर जोश: विकास और भाईचारे को बढ़ावा देने का राहुल गांधी का संदेश

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर जोश: विकास और भाईचारे को बढ़ावा देने का राहुल गांधी का संदेश

पुनीत गोयल

कैराना: मंगलवार की देर शाम जनपद शामली के जूनियर हाई स्कूल में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने की, जबकि संचालन का जिम्मा संदीप शर्मा ने संभाला।

बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, शहर कोऑर्डिनेटर गुफरान काजमी और फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राजेश्वर कुमार ने उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान प्रोफेसर निर्भय सिंह, चैन सिंह पुंडीर, शनि गुप्ता और शमशीर खान जैसे नेताओं ने कोऑर्डिनेटरों से समर्पित और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक भागीदारी देने की मांग की।

जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मासिक बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया, विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष और सरकार के एकजुट होने के बावजूद अमेरिका के ट्रंप के दबाव में किए गए शिश फायर का उल्लेख किया।

राघव ने कार्यकर्ताओं से संगठन सृजन अभियान को 15 जून तक पूरा करने का आह्वान किया, जिसमें ब्लॉक और नगर कमेटियों का गठन कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपना शामिल है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर वोट हथियाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी द्वारा किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, मजदूरों, दलितों, शोषितों और वंचितों के हक के लिए की जा रही लड़ाई को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनपद शामली को प्रदेश में संगठित करने की दिशा में संकल्प लिया। इस बैठक में शमशीर खान, राजेश्वर, अभिमन्यु त्यागी, गुलरेज, रामलाल कश्यप, डॉक्टर चैन सिंह, सत्यम सैनी, बृजेश शर्मा, देवदत्त शर्मा, इब्राहिम सिद्दीकी, सुमित शर्मा, प्रमोद कश्यप, जुलफान और आलिम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *