नए जनपद न्यायाधीश के रूप में इंदर प्रीत सिंह जोश की नियुक्ति”
नए जनपद न्यायाधीश के रूप में इंदर प्रीत सिंह जोश की नियुक्ति”
कैराना। शामली जिले के नए जनपद न्यायाधीश के रूप में इंदर प्रीत सिंह जोश की नियुक्ति की गई है। वहीं, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर बृजेश कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है।
बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। शामली के जनपद न्यायाधीश विकास कुमार का स्थानांतरण मथुरा जनपद में किया गया है। इसी प्रकार, मुरादाबाद के कमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी इंदर प्रीत सिंह जोश को शामली जनपद न्यायाधीश के पद का जिम्मा सौंपा गया है।
साथ ही, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुरेश चंद का तबादला कानपुर किया गया है, जहां उन्हें कमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सहारनपुर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा को शामली परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

















































