पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी का निधन, शोक
पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी का निधन, शोक
कैराना। कैराना नगरपालिका परिषद में तैनात रहे कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर पालिकाकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। इस दौरान पालिका प्रांगण में शोकसभा आयोजित करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी सईद अहमद उर्फ सीना का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को उनके निधन की सूचना पर पालिकाकर्मियों में शोक छा गया। दोपहर करीब एक बजे पालिका प्रांगण में सेवानिवृत्त कर्मचारी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पालिकाकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस अवसर पर पालिकाकर्मी व सभासद आदि मौजूद रहे।

















































