रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

कैराना। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
शनिवार को उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार अपने काफिले के साथ में क्षेत्र के गांव बराला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीवन में माता का स्थान सर्वोच्च होता है, जिसका मनुष्य के पास कोई विकल्प नही होता। दुःख की घड़ी में वह शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। विदित रहे कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख की माता सईदन का 82 वर्ष की आयु में विगत गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को कैराना नपा के पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शामली जिलाध्यक्ष उमरदीन मंसूरी, विकास धीमान, मनीष निर्वाल, सनोज चौधरी, गुडविल प्रधान, अरविंद झाल, नसीम अहमद एडवोकेट, अमित जैन, अंकित गोयल आदि ने भी रालोद जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

















































