झाड़खेड़ी में मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

झाड़खेड़ी में मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
कैराना। भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का गांव झाड़खेड़ी में पहुंचने पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी में पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की शामली जिला महामंत्री एडवोकेट रंजीता सैनी के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की तथा कुशल क्षेम जाना। वहीं, भाजपा नेत्री रंजीता सैनी एवं उनके पति संदीप सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान सुनील सैनी, रविकांत प्रधान, मांगेराम सैनी, नीतू सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *